रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में कई देशों के पत्रकार यूक्रेन में युद्ध को कवर करने पहुंच गए हैं। इस सबके बीच कल रात एक हैरान कर देने वाला वीडियो स्काई न्यूज की ओर से जारी किया गया। वीडियो में स्काई न्यूज की टीम पर रूसी हत्यारे गुट की ओर से फायरिंग की जा रही है। इस घटना के बाद स्काई न्यूज की टीम यूक्रेन से सुरक्षित वापस लौट आई है।
सोमवार को मुख्य संवाददाता स्टुअर्ट रामसे को अपनी टीम को कार से कीव ले जाते समय पीठ के निचले हिस्से में गोली गई। हमले में कैमरा ऑपरेटर रिची कलर को भी बॉडी कवर पर दो गोली लगीं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोलियां कार से टकरा रही हैं और उनके शीशों टूटने के साथ पूरी टीम चिल्ला रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला रूसी हत्यारे गुट ने किया है।
हमले से बचने के लिए टीम एक कंक्रीट की दीवार के पीछे छिपकर कारखाने में आश्रय लेने की तलाश में भाग रही थी। इतने ही यूक्रेन की पुलिस ने उन्हें बचा लिया। रामसे से हमले को याद करते हुए कहा कि यह विस्फोट छोटा था लेकिन इसने पूरी कार को हिला दिया, जिसने पूरी शांति भंग कर दी। उन्होंने लिखा कि कार में गोलियां लगीं, ट्रेलर, बुलेट फ्लैश, विंडस्क्रीन ग्लास, प्लास्टिक सीट, स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
रामसे ने कहा कि हमले के दौरान में यह सोच रहा था कि क्या मेरी मौत दर्दनाक होगी, इतने में ही मेरी पीठ के निचले हिस्से में गोली लग गई। मैं जोर से चिल्लाया कि मुझे मारा गया है, लेकिन वास्तव में मुझे मुक्का मारने जैसा दर्द हुआ था। हमले के बाद स्काई न्यूज डोमिनिक हीर्डन और मोटर वाउल्स सहित पूरी टीम वापस यूके आ गई और सभी सुरक्षित हैं।
वहीं, टीम के पांचवें सदस्य स्थानीय निर्माता एंड्री लिटविनेंको वापस यूक्रेन में अपने परिवार के पास चले गए। रिपोर्टर स्टीफन वीचर्ट और फोटोग्राफर एमिल फिल्टेनबोर्ग मिकेलसन बुलटप्रूफ जैकेट पहनने के बाद भी हमलावरों के निशाने पर आ गए और घायल हो गए।
आईएफजी के महासचिव एंथोरी बेलांगर ने कहा कि यूक्रेन में रूस की क्रूरता बढ़ रही है। पत्रकारों के लिए भी युद्ध को कवर करना मुश्किल होता जा रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और यूनेस्को से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करने का आह्वान करते हैं।