फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: दर्द इतना कि छलके आंसू, बच्ची को गले लगाकर फूट-फूटकर रोया पिता, देखें वीडियो

Fri, 25 Feb 2022 10:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह वीडियो न्यू न्यूज ईयू ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इससे साबित होता है कि लाखों यूक्रेन वासी  बड़ी जंग के बीच किस कदर बर्बादी व दर्द झेल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
बेटी को गले लगकर बिलख पड़ा यूक्रेन का नागरिक - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां का माहौल बेहद डरावना है। हजारों लोगों को राजधानी कीव व अन्य शहरों से बसों में भरकर सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो से यूक्रेन वासियों का दर्द सामने आया है। वीडियो में एक पिता अपनी छोटी बच्ची को गले लगाकर फूट-फूट कर रोता नजर आ रहा है। वह अपने परिवार को सुरक्षित ठिकानों पर भेजता है और खुद रूसी सेना से मोर्चा लेने के लिए वहीं रूक जाता है।

विज्ञापन


देखें वीडियो


 

यह वीडियो न्यू न्यूज ईयू ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इससे साबित होता है कि लाखों यूक्रेन वासी  बड़ी जंग के बीच किस कदर बर्बादी व दर्द झेल रहे हैं। रूस की सेना शुक्रवार सुबह यूक्रेन के कई और इलाकों में बढ़ गई। यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण सैन्य व अन्य ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। रूस राजधानी कीव पर कब्जा करने के प्रयास में है। अगले कुछ घंटों में वह कीव पर बड़ा धावा बोलेगा। इसे देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भेजा जा रहा है। 

यूक्रेन ने अपने नागरिकों खासकर पुरुषों को फ्रंटलाइन वर्कर व रिजर्व सैनिकों के रूप में मोर्चा लेने के लिए तैनात करने का फैसला किया है। वीडियो कहां का है यह नहीं बताया गया है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति अपने परिवार को सुरक्षित ठिकानों के लिए रवाना करते हुए भावुक हो जाता है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भी रूसी विमानों ने कीव व अन्य शहरों में बमबारी जारी रखी। रूस का इरादा समूचे यूक्रेन पर कब्जे का नजर आ रहा है। वह स्वतंत्र घोषित किए गए यूक्रेन के डोनेत्स्क व लुहांस्क से काफी अंदर तक घुस गया है। वीडियो में यूक्रेन की एक महिला रूसी सैनिकों को भी 'वापस जाओ' कहती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें