फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रूस-यूक्रेन जंग के 18 दिन: अब तक कितनी मौतें, कितने घायल? हथियारों में किसे ज्यादा नुकसान, जानें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 13 Mar 2022 09:46 PM IST

सार

यूक्रेन ने 24 फरवरी से लेकर अब तक 12,500 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, रूस की तरफ से अपने सैनिकों की मौत को लेकर कोई ताजा बयान नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia, Ukraine, यूक्रेन-रूस युद्ध, यूक्रेन रूस युद्ध - फोटो : PTI


क्या है यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों के मौत के दावे?

यूक्रेन ने 24 फरवरी से लेकर अब तक 12,500 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, रूस की तरफ से अपने सैनिकों की मौत को लेकर कोई ताजा बयान नहीं आया। आखिरी बार रूसी सेना ने 500 सैनिकों की मौत और 1600 के घायल होने की बात कबूली थी। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की साफ कर चुके हैं कि यूक्रेन के करीब 1300 सैनिकों की जान गई है। उन्होंने दुनियाभर से युद्ध को जल्द से जल्द रोकने की भी अपील की थी। 


दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के आंकड़ों को मानें तो देश में अब तक 1663 आम नागरिक युद्ध की चपेट में आकर हताहत हुए हैं। इनमें 596 की मौत हुई है, जबकि 1067 घायल हैं। मृतकों में 85 महिलाएं और 16 बच्चे (लड़के और लड़की) शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में 69 महिलाएं और 18 बच्चे हैं।


हथियारों-रसद का कितना नुकसान?

यूक्रेन ने कितना नुकसान पहुंचाने का दावा किया

रूस और यूक्रेन दोनों ही एक-दूसरे की सेनाओं को हुए जबरदस्त नुकसान को गिनाने में जुटे हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने नुकसान को लेकर कुछ नहीं कहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी सेना ने अब तक रूस की 1226 बख्तरबंद गाड़िया ध्वस्त की हैं। इसके अलावा 74 एयरक्राफ्ट, 86 हेलिकॉप्टर, 374 टैंक, 600 वाहन और 140 तोपें शामिल हैं। 


रूस की तरफ से नुकसान का क्या दावा?

उधर रूस ने भी यूक्रेन के नुकसानों को गिनाते हुए कहा है कि उसने यूक्रेन के 3687 सैन्य लक्ष्यों को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने एस-300 से लेकर बुक एम-1 (एयर डिफेंस) सिस्टम और बेराक्तर ड्रोन्स को निशाना बनाया है। 


रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 24 फरवरी से लेकर अब तक रूस ने यूक्रेन के 1194 टैंकों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा 99 एयरक्राफ्ट (फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर) भी तबाह किए गए। 128 ड्रोन्स, 121 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, 443 फील्ड आर्टिलरी गन और मोर्टार और 991 विशेष सैन्य वाहनों भी रूसी सेना के निशाने पर आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next