फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क की दो बस्तियां कब्जाईं, सैन्य-औद्योगिक परिसर समेत 143 जगह हमले

Sun, 24 Aug 2025 04:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस ने डोनेट्स्क की दो बस्तियों पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के एक सैन्य-औद्योगिक केंद्र और 143 स्थानों पर हमला किया, जहां यूक्रेनी सैनिक और विदेशी लड़ाके अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को दावा किया कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र की दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य समूहों की कार्रवाई के बाद सेरेड्ने और क्लेबन बाइक गांव अब रूस के नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूसी बलों ने यूक्रेन के एक सैन्य-औद्योगिक केंद्र और 143 स्थानों पर हमला किया, जहां यूक्रेनी सैनिक और विदेशी लड़ाके अस्थायी रूप से ठहरे हुए थे। इसके अलावा, रूसी वायु रक्षा ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के हवाई हमलों को नाकाम कर दिया और चार गाइडेड हवाई बम व 160 ड्रोन सफलापूर्वक मार गिराए। ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं, जब अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता चल रही है। 

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: जेलेंस्की पुतिन से वार्ता करने को तैयार, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति संग बातचीत में दी सहमति
विज्ञापन


जेलेंस्की ने पुतिन के साथ वार्ता की सहमति जताई 
इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से उनके अनुरोध पर बात की। मैंने अपने सहयोगियों के साथ संयुक्त राजनयिक प्रयासों और वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई सार्थक बैठकों के बारे में जानकारी दी।

रूस को शांति की ओर ले जाए वैश्विक दक्षिण 
जेलेंस्की ने आगे कहा, मैंने रूस के प्रमुख के साथ किसी भी तरह की बैठक के लिए अपनी तत्परता दोहराई। हालांकि, रूस एक बार फिर मामले को और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि वैश्विक दक्षिण प्रासंगिक संकेत भेजे और रूस को शांति की ओर ले जाए।

ट्रंप ने रूस को फिर दी प्रतिबंध लगाने की धमकी 
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को रूस को एक बार फिर धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन में दो हफ्तों में शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कोई प्रगति नहीं होती है, तो वे रूस पर प्रतिबंध लगा देंगे। यह अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात के एक हफ्ते बाद मास्को के प्रति निराशा व्यक्त करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza War: गाजा में इस्राइली हमला, 33 लोगों की मौत; युद्ध में अब तक 62600 से अधिक फलस्तीनी गंवा चुके जान

जेलेंस्की पर बातचीत को आगे न बढ़ने देने का आरोप
इस बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच होने वाले संभावित शिखर सम्मेलन के लिए अभी तक कोई एजेंडा तय नहीं हुआ है। उन्होंने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे 'हर बात में ना' कह रहे हैं और बातचीत को आगे नहीं बढ़ा रहे।

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें