फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध : रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले में 50 की मौत, जेलेंस्की बोले- रूसी सैनिक पागलपन के शिकार 

Sat, 09 Apr 2022 05:03 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, चेर्निहीव/वाशिंगटन/टोक्यो/ब्रुसेल्स। 

सार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को संगठन की प्रमुख मानवाधिकार संस्था से निलंबित करने के फैसले की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, इस ‘सार्थक कदम’ ने बताया है कि कैसे यूक्रेन युद्ध ने रूस को विश्व स्तर पर अलग-थलग कर दिया है। दो दिन पूर्व अमेरिका के बाद अब ईयू ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच रूसी सैनिकों की बर्बरता की खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध के 44वें दिन यूक्रेन के सुरक्षित क्षेत्रों को जा रही भीड़ से भरे रेलवे स्टेशन पर रूसी सेना ने मिसाइल हमला कर दिया। इसमें कम से कम 50 लोगों के मरने की आशंका है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमले के समय पूर्वी दोनेस्क के क्रेमातोर्स्क रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे। यहां 100 से अधिक लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, अमानवीय रूसी अपना तरीका नहीं बदल रहे हैं। हमारे सामने खड़े होने का हौसला न होने के कारण रूसी सैनिक पागलपन का शिकार होकर हमारी नागरिक आबादी को नष्ट कर रहे हैं। इसकी सजा देना जरूरी है। आशंका है कि कीव समेत बड़े शहरों पर कब्जा करने में विफल रहने के बाद पीछे हट रही रूसी सेना इस तरह के और हमले कर सकती है। 

दोनेस्क छोड़ने को रेलवे स्टेशन पर थी भीड़
यूक्रेनी अफसरों ने दोनेस्क के नागरिकों को चेतावनी दी है कि जितनी जल्दी हो सके सुरक्षित गलियारों के जरिये देश के शांति वाले इलाकों में पहुंच जाएं। इसी वजह से बड़ी संख्या में नागरिक क्रेमातोर्स्क रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यह स्टेशन दोनेस्क के यूक्रेन सरकार के कब्जे वाले इलाके में है।
विज्ञापन


पुतिन की दोनों बेटियों पर ईयू की पाबंदी
दो दिन पूर्व अमेरिका के बाद अब ईयू ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यह कार्रवाई रूस पर नई पाबंदियों के तहत की है। ईयू ने उन लोगों की एक अद्यतन सूची तैयार की है जिनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और उन पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे। इनमें पुतिन की बेटी मारिया वोरोनत्सोवा और कतरीना तिखोनोवा के नाम भी शामिल हैं। एजेंसी

जापान ने 8 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित...
जापान सरकार ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अपने देश से आठ रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर रही है। रूसी राजदूत मिखाइल गालुजिन को इस बारे में सूचित भी कर दिया गया है। एजेंसी

मानवाधिकार संस्था से रूसी निलंबन ‘सार्थक कदम’ : बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को संगठन की प्रमुख मानवाधिकार संस्था से निलंबित करने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, इस ‘सार्थक कदम’ ने बताया है कि कैसे यूक्रेन युद्ध ने रूस को विश्व स्तर पर अलग-थलग कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें