फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन-रूस विवाद: अमेरिकी एनएसए ने पोलैंड के सुरक्षा प्रमुख व अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी ब्यूरो प्रमुख से की बात, मित्र देशों की एकता पर दिया जोर 

Tue, 28 Dec 2021 07:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रूस और यूक्रेन के बीच गहराते विवाद के बीच पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
यूक्रेन रूस संघर्ष - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस का रुख जितना आक्रामक होता जा रहा है, अमेरिका की चिंता उतनी ही बढ़ती जा रही है। जब से रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज किया है, अमेरिका रूस काे रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है। अब व्हाइट हाउस के एनएसए जैक सुलिवन ने पोलैंड के सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख पॉवेल सोलोच  व अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी ब्यूरो के प्रमुख जैकब कुमोच से बात की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीनों अधिकारियों के बीच यूक्रेन की सीमा पर रूसी गतिविधियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया, वहीं उसे रोकने के लिए अमेरिका ने मित्र देशों की एकता पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन


ब्लिंकन ने दी थी रूस को चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच गहराते विवाद के बीच पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस को चेतावनी दी थी। ब्लिंकन ने कहा था कि नाटो, यूरोपीय संघ और जी-7 देश यह स्पष्ट करते हैं कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ और आक्रामक कार्रवाई करता है तो इसके परिणाम व्यापक होंगे। 

रूस ने दिया था कड़ा जवाब 
एंटनी ब्लिंकन के बयान पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था  कि उनके देश में यूक्रेन को लेकर अमेरिका के साथ गतिरोध में पीछे हटने की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक यूक्रेन पश्चिम में अपनी "आक्रामक रेखा" नहीं छोड़ता, तब तक उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पुतिन ने कहा. "यूक्रेन में अमेरिका जो कर रहा है वह हमारे दरवाजे पर है... और उन्हें समझना चाहिए कि हमारे पास पीछे हटने के लिए कोई जगह नहीं है। क्या उन्हें लगता है कि हम बेपरवाह होकर ये सब देखते रहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें