फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की अमेरिकी नौसेना को धमकी, कहा- इस बार घुसपैठ की तो तबाह कर देंगे

Fri, 27 Nov 2020 02:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी नौसेना लगातार उसके समुद्री इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रही है। रूस ने अमेरिकी नौसेना को धमकी देते हुए कहा है कि उसके समुद्री इलाके में घुसने वाले अमेरिका के जहाज को वो तबाह कर देगा।

विज्ञापन


रूस ने दावा किया कि उसके युद्धपोत ने जापान सागर के उसके इलाके में घुस आए अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाज का पीछा किया। इसका नाम ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ है।


आरटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने आरोप लगाया है कि ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ उसकी समुद्री सीमा के ‘पीटर द ग्रेट गल्फ’ के क्षेत्र में दो किलोमीटर भीतर तक चला आया था। रूस का कहना है कि उसने इस जहाज को नष्ट करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद ये जहाज उसके इलाके से चला गया। हालांकि अमेरिकी नौसेना ने किसी तरह की गलती करने से इनकार किया है और यह भी कहा है कि उसके जहाज को कहीं से जाने के लिए नहीं कहा गया था। ये घटना मंगलवार को जापान सागर में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें