पहली बार नॉर्वे के फिनमार्क के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में इसे खोजा गया था। ह्वेनबोस्ट्रैंड में स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बेलुगा व्हेल को रविवार को देखा गया। यूरोपीय देश नॉर्वे ने अपने नागरिकों को इस रूसी जासूसी व्हेल से दूर रहने की चेतावनी दी है।
नॉर्वे के बाद स्वीडन के तट पर जासूसी व्हेल 'ह्वाल्दिमिर' (बेलुगा) को देखा गया है। इसे रूसी नौसेना की ओर से जासूस के रूप में प्रशिक्षित किए जाने की अटकलें लगाई गई थीं। इसे स्वीडन तट पर देखा गया था। इससे पहले यह 2019 में नॉर्वे में देखी गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पहली बार नॉर्वे के फिनमार्क के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में इसे खोजा गया था। ह्वेनबोस्ट्रैंड में स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बेलुगा व्हेल को रविवार को देखा गया। यूरोपीय देश नॉर्वे ने अपने नागरिकों को इस रूसी जासूसी व्हेल से दूर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि, रूस कभी भी इस व्हेल के जासूसी होने के आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खतरनाक है व्हेल
बायोलॉजिस्ट जॉर्गन री-विग का कहना है, ऐसा लगता है कि इसे खासतौर से तैयार किया गया है। इसके शरीर पर जो चीजें पाई गईं थी, उससे प्रतीत होता है कि इसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया है। विग का मानना है कि रूसी सेना ने किसी खास ऑपरेशन के लिए इस व्हेल को प्रशिक्षित किया है।