फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine Conflict: रूस का यूक्रेन पर भीषण ड्रोन हमला, मची तबाही, ओडेसा में एक की मौत; कई घायल

Sat, 19 Jul 2025 02:53 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस और यूक्रेन युद्ध थमने के बजाय और तेज हो गया है। जहां शनिवार तड़के रूस ने यूक्रेन पर 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से अधिक क्रूज मिसाइलें दागीं। इस हमले में ओडेसा में एक की मौत हो गई वहीं छह घायल। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे हमले को शांति की कोशिशों के लिए गहरा झटका बताया।

विज्ञापन
रूस का हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां रूस ने एक बार फिर शनिवार तड़के यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया। इसके तहत 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से अधिक क्रूज मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेन के काला सागर तटीय शहर ओडेसा पर 20 से ज्यादा ड्रोन और एक मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक ऊंची इमारत में आग लगने के बाद पांच लोगों को बचाया गया। ओडेसा के मेयर हेन्नादी त्रुखानोव ने इसकी पुष्टि की। देखा जाए तो यह हमला युद्ध रोकने की कोशिशों को झटका देने वाला माना जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिकी स्कूलों पर बड़ा संकट: ट्रंप ने छह अरब डॉलर की शिक्षा फंडिंग पर लगाई रोक; विरोध में 20 से ज्यादा राज्य

हमले में एक बच्चे समेत छह घायल
रूस के इस भीषण हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि ओडेसा हमले में एक बच्चे समेत छह लोग घायल हुए हैं। साथ ही देश के उत्तर-पूर्वी सुमी इलाके में अहम बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। जेलेंस्की ने उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं का आभार जताया जो यूक्रेन की रक्षा क्षमताएं बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें हथियारों का संयुक्त निर्माण, ड्रोन निर्माण और एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- म्यांमार: सरकार गिरा आंग सांग सू की को 27 साल के लिए किया कैद, अब पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेना प्रमुख
विज्ञापन


रूस के हमले और भी बढ़ सकते हैं
विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस अब एक रात में उतने ड्रोन हमले कर रहा है जितने पहले महीनों में किए जाते थे। 8 जुलाई को रूस ने रिकॉर्ड 700 से अधिक ड्रोन दागे थे। वहीं रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार तड़के 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। वहीं, मॉस्को के मेयर ने बताया कि राजधानी की ओर बढ़ते 13 ड्रोन भी मार गिराए गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें