फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन में 36 घंटे के युद्धविराम का आदेश, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया एलान

Thu, 05 Jan 2023 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

रूस ने 24 फरवरी को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। करीब 10 महीनों में इस जंग ने हजारों लोगों की जान ली है। लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक, पुतिन ने कल से दो दिन के युद्धविराम का आदेश दिया है। यह युद्धविराम छह और सात जनवरी को प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुतिन ने यूक्रेन के साथ 36 घंटे के सीजफायर का एलान किया है। आदेश ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को देखते हुए जारी किया गया है। दरअसल, पुतिन से रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने इसकी अपील की थी। इसके बाद ही पुतिन ने यह एलान किया है। हालांकि, यूक्रेन ने इसे धोखा बताया है। 

क्रेमलिन की ओर से बताया गया कि पुतिन ने 36 घंटे के सीजफायर का आदेश दिया है। युद्धविराम छह जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। रूस और यूक्रेन में रहने वाला एक बड़ा वर्ग 6-7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। 
विज्ञापन


रूस ने 24 फरवरी को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। करीब 10 महीनों में इस जंग ने हजारों लोगों की जान ली है। लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। भारत समेत कई देश रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें