फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट खत्म करने के लिए पुतिन की शर्तें: क्रीमिया को रूस का हिस्सा माना जाए, यूक्रेन नाटो में शामिल न हो, हथियार मुक्त हो...

Tue, 22 Feb 2022 10:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

पुतिन ने इसके बाद मिंस्क समझौते को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब इस समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है। क्योंकि इसका उल्लंघन यूक्रेन काफी पहले ही कर चुका है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन संकट को लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास अब सबसे अच्छा फैसला यही बचा है कि वह नाटो का सदस्य बनने की कोशिश और सोच को पूरी तरह छोड़ दे और अपने सभी हथियारों को त्याग कर पूरी तरह हथियार मुक्त हो जाए। उन्होंने कहा कि हथियारों से भरा यूक्रेन रूस के लिए खतरा है और यह रूस विरोधी हरकत है। इसके अलावा पुतिन ने क्रीमिया को भी रूस के हिस्से के रूप में मान्यता देने की मांग की।
विज्ञापन


पुतिन ने इसके बाद मिंस्क समझौते को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब इस समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है। क्योंकि इसका उल्लंघन यूक्रेन काफी पहले ही कर चुका है। पुतिन ने कहा, "यूक्रेन में अब हम कितनी सेना भेजेंगे यह इस बात पर निर्भर होगा कि यूक्रेन के जमीनी हालात क्या हैं, हम वहां नरसंहार नहीं होने दे सकते।" उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमेशा से परमाणु शक्ति बनने का सपना देखता रहा है और अगर ऐसा होता है तो रूस पर परमाणु हमले का खतरा बना रहेगा।



रूस की संसद के उच्च सदन ने दी सेना को देश के बाहर भेजने की इजाजत
रूसी संसद के ऊपरी सदन ने भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। संसद की मंजूरी के बाद रूस के लिये यूक्रेन पर व्यापक आक्रमण का रास्ता साफ हो गया है। पुतिन ने इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को एक पत्र लिखा था। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है।
विज्ञापन


पुतिन ने क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में मान्यता देने का आह्वान किया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया को रूस के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता लेने की यूक्रेन की कोशिश को रोकने और वहां हथियारों की खेप भेजे जाने पर रोक लगाने का मंगलवार को आह्वान किया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में रूस के कब्जे को स्थानीय लोगों की इच्छा के वैध प्रतिबिंब के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जानी चाहिए और इसकी तुलना कोसोवो स्वतंत्रता के लिए किए गए वोट से की जानी चाहिए।

पश्चिमी देश क्रीमिया पर कब्जे की व्यापक स्तर पर आलोचना करते रहे हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते रहे हैं। पुतिन ने कहा कि मौजूदा संकट को समाप्त करने के लिए यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की कोशिश को अस्वीकार किया जाना चाहिए और उसे ‘‘तटस्थ स्थिति’’ अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति बंद करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें