ऊर्जा सहयोग रहा बैठक में चर्चा का केंद्र
रूस और पाकिस्तान के बीच तेल और गैस क्षेत्रों में प्रगति, एलएनजी-एलपीजी सप्लाई फ्रेमवर्क और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से बात हुई। नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोपावर और जल प्रबंधन तकनीकों, खासतौर पर बाढ़ प्रबंधन पर भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
फार्मा, स्टील और तकनीकी क्षेत्रों पर चर्चा
बैठक में फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को लेकर भी बात हुई। खासकर इंसुलिन उत्पादन के पर बातचीत की गई। साथ ही पाकिस्तान स्टील मिल्स की आधुनिकीकरण की योजना और भारी मशीनरी, खनन और उन्नत विनिर्माण में साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने वैज्ञानिक, शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग की अहमियत को स्वीकार करते हुए इस्लामाबाद और कराची में रूसी भाषा केंद्र स्थापित करने की पहल का स्वागत किया। इसके अलावा दोनों में युवा कार्यक्रमों, स्कूल साझेदारी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मीडिया सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
रूस-पाकिस्तान में मानवीय सहायता, आपदा प्रबंधन, खेल और पर्यटन क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बात हुई। बैठक के समापन के दौरान दोनों पक्षों ने फैसला लिया कि आईजीसी का 11वां सत्र साल 2026 में रूस में आयोजित किया जाएगा।
अन्य वीडियो