फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conflict: शांति प्रयासों के बीच रूस ने यूक्रेन पर दागे 653 ड्रोन व 51 मिसाइलें, बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान

Sun, 07 Dec 2025 07:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

शांति प्रयासों के बीच रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने 29 जगहों पर 653 ड्रोन और 51 मिसाइलें दागीं, जिससे रेलवे स्टेशनों सहित कई अहम ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। यूक्रेन ने 585 ड्रोन और 30 मिसाइलें मार गिराने का दावा किया। 

विज्ञापन
यूक्रेन पर रूस का घातक हमला (File Photo) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शांति के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों के बीच रूस ने शनिवार रात को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए। इससे पहले अमेरिका व यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा था कि वे लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए तीसरे दिन की बातचीत को स्थानीय समयानुसार शनिवार को मिलेंगे।

विज्ञापन


यूक्रेनी वायुसेना ने शनिवार सुबह बताया कि रूस ने 29 स्थानों को निशाना बनाकर 653 ड्रोन व 51 मिसाइलें दागीं। इसके कारण पूरे देश में रेलवे स्टेशनों समेत बुनियादी ढांचों को व्यापक नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि उनके बलों ने 585 ड्रोन व 30 मिसाइलें मार गिराईं और निष्क्रिय कर दीं। 

ये भी पढ़ें:- Trump: अमेरिका की स्वतंत्र एजेंसियों की आजादी पर खतरा? ट्रंप की 'हटाने की शक्ति' पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
विज्ञापन


सशस्त्र सेना दिवस के दौरान हुए हमले, कीव में तीन लोग घायल
यह हमला उस समय हुआ जब यूक्रेन अपना सशस्त्र सेना दिवस मना रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कीव क्षेत्र में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से लवीव क्षेत्र में भी ड्रोन देखे जाने की सूचना है। यूक्रेन के राष्ट्रीय ऊर्जा संचालक उक्रेनेर्गो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रूस ने कई यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजलीघरों व अन्य ऊर्जा संरचनाओं पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत नाजुक, लंदन रवाना होने की तैयारी फिर टली

जेलेंस्की ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ऊर्जा सुविधाओं को लक्षित कर ये हमले किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि एक ड्रोन हमले में कीव क्षेत्र के फास्टिव शहर का रेलवे स्टेशन जलकर खाक हो गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रातभर में रूसी क्षेत्र में 116 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें