फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Fire: रूस में कैफे में आग लगी, 13 लोगों की मौत, पांच अन्य के घायल होने की खबर

Sun, 06 Nov 2022 01:09 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूसी मीडिया के मुताबिक, आग लगने से कुछ ही देर पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध फ्लेयर गन का इस्तेमाल किए जाने से था। कथित तौर पर फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने को लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के कोस्त्रोमा शहर में शनिवार को एक कैफे में आग लग गई। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई स्तिनिकोव ने बताया कि आग लगने की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य मामूली रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


फ्लेयर गन के इस्तेमाल की आशंका 
कोस्त्रोमा मॉस्को से उत्तर की ओर करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां की आबादी 2,70,000 है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किसी के फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने के बाद कैफे में आग लग गई।

कैफे में एक विवाद हुआ था
रूसी मीडिया के मुताबिक, आग लगने से कुछ ही देर पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध फ्लेयर गन का इस्तेमाल किए जाने से था। कथित तौर पर फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने को लेकर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कैफे के निदेशक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


250 लोगों को कैफे से बाहर निकाला
बचावकर्मियों ने 250 लोगों को कैफे से बाहर निकाला। आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गई, जिसकी चपेट में 3,500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र आया। घटना की आपराधिक जांच शुरू की गई है और पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें