फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: 'रूस ने कीव पर दागे गोले, हैकर्स ने की संचार सेवा ठप', यूक्रेन का दावा; कही यह बात

Tue, 12 Dec 2023 08:30 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने कीव पर कई गोले दागे। साथ ही रूसी हैकर्स ने यूक्रेन की संचार व्यवस्था को ठप्प कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
russia ukraine war (File Photo) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक तरफ इस्राइल-हमास का युद्ध चल रहा है, वहीं दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक नया अपडेट सामने आया है। रूस ने दक्षिणी यूक्रेन क्षेत्र में विस्फोट किया। इस दौरान हवाई और साथ ही साइबरस्पेस से भारी हमले किए। हैकरों ने यूक्रेनी फोन और इंटरनेट सेवाओं पर हमला किया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि लगभग 600 रूसी गोले, रॉकेट दागे गए। वहीं दूसरी ओर, हैकरों ने फोन और इंटरनेट सेवाओं को रूसी हैकर्स द्वारा ठप्प कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन के मुताबिक, यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बमबारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है, साथ ही चार लोग घायल हो गए। दावा किया जा रहा है कि खेरसन में दागे गए प्रोजेक्टाइलों की संख्या पिछले दो हफ्तों में सबसे अधिक थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में आमतौर पर प्रतिदिन 200 से 500 गोले दागे जाते हैं।

इसी बीच यूक्रेनी दूरसंचार प्रदाता कीवस्टार ने कहा कि रूसी हैकरों ने यूक्रेनी संचार पर हमला किया। बात दें कंपनी देशभर में 24 मिलियन से अधिक मोबाइल ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कीवस्टार के महानिदेशक ऑलेक्जेंडर कोमारोव ने एक वीडियो बयान में कहा कि रूस के साथ युद्ध के कई आयाम है। यह एक तरह का साइबर अटैक है। उन्होंने कहा कि कीवस्टार हैकर के निशाने पर है। जिसके कारण क्षेत्र में संचार सेवाएं, इंटरनेट सेवाएं ठप्प हो गई हैँ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घटनाक्रमों में, यूक्रेन ने डोनेट्स्क क्षेत्र में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पहाड़ी पर कब्जा करने का दावा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें