फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India UN Bid: रूस ने फिर किया भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन, विदेश मंत्री बोले- नई दिल्ली के पास लंबा अनुभव

Mon, 12 Dec 2022 09:46 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

Permanent UNSC membership for India: रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में से एक है। जल्द ही भारत दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले देश होगा। विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में भारत के पास व्यापक कूटनीतिक अनुभव है।
विज्ञापन
Russian FM Sergey Lavrov - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के लिए स्थाई सीट का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि जापान और जर्मनी के साथ भारत और ब्राजील संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए अपने प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं, जो क्षेत्रीय विविधता के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि हम देखेंगे कि भारत और ब्राजील वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने रुख को जानते हुए यूएनएससी में क्या अतिरिक्त कदम उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री सर्गेई ने कहा कि भारत आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में से एक है। जल्द ही भारत दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाले देश होगा। नई दिल्ली के पास विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में व्यापक कूटनीतिक अनुभव है। साथ ही अपने क्षेत्र में अधिकार और प्रतिष्ठा भी है।

लावरोव ने मॉस्को में एक इंटरनेशनल फोरम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का प्रमुख सदस्य है और यह संयुक्त राष्ट्र में सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो आगे बढ़ने की आकांक्षा रखता है। 
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री ने इसी साल सितंबर में 77वें संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर यूएनएससी में अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों को शामिल किया जाता है तो यह अधिक लोकतांत्रिक होगी। उनका कहना था कि भारत और ब्राजील वैश्विक स्तर पर प्रमुख भूमिका निभाते हैं और इन्हें परिषद में स्थाई सदस्य के रूप में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें