फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस का जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलों से हमला, 11 की मौत, कई लोग घायल

Wed, 14 Jun 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कीव

सार

क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
कीव में हमला (फाइल फोटो) - फोटो : twitter/KyivIndependent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी रिह में मंगलवार को रात भर रूसी मिसाइलों के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटा रहा। निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा, क्रूज मिसाइलों से जुड़े हमले ने 5 मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया।
विज्ञापन


क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृहनगर है। रूस ने रणनीतिक रूप से यहां रात भर हमले किए, जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। रूसी सेना के युद्ध में यह तबाही ताजा रक्तपात की घटना है, जबकि यूक्रेनी सेना रूसियों को खदेड़ने के प्रयास में लगातार पश्चिमी आपूर्ति वाली मारक क्षमता का इस्तेमाल कर रही है। जेलेंस्की ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा, आतंकवादियों की और मिसाइलें...रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों, शहरों और आम लोगों के खिलाफ युद्ध जारी रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें