फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: जेलेंस्की बोले- रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा ढांचे को बनाया निशाना, 120 मिसाइलों और 90 ड्रोन से किया हमला

Sun, 17 Nov 2024 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

Ukraine: रूसी बलों ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर बड़े हमले किए हैं। ताजा हमलों में उसने  करीब 120 मिसालइलों और 90 ड्रोन का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है ।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की ओर से किए गए एक बड़े हमले की निंदा की है, जिसमें यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया। इस हमले में कई ऊर्जा केंद्रों को नुकसान पहुंचा, बिजली की आपूर्ति ठप हो गई और कई लोग मारे गए। यूक्रेन की ओर से कहा गया कि बड़े पैमाने पर रूसी हमले ने पहले से ही कमजोर ऊर्जा ग्रिड को और अधिक नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से वह सोमवार को देशभर में आपातकालीन विद्युत प्रतिबंध लागू करेगा।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने बताया कि यह हमला रात के समय शुरू हुआ और सुबह तक जारी रहा। इस हमले में रूस ने करीब 120 मिसालइलों और 90 ड्रोन का इस्तेमाल किया। इसमें शहद, जिरकॉन, इस्कंदर और किंजल जैसे शक्तिशाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। जेलेंस्की ने कहा कि हमले का मुख्य लक्ष्य हमारे ऊर्जा केंद्र को तबाह करना था। दुर्भाग्य से कुछ जगहों पर सीधे हमलों से मलबा गिरने की वजह से नुकसान हुआ। 

मिकोलिव शहर में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत
मिकोलिव शहर में एक ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हुए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। जेलेंस्की ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी बिजली की आपूर्ति बंद है। उन्होंने कहा, मैं अपनी वायुसेना का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस हमले को विफल करने में मदद की। हमारे एफ-16, सुखोई-25 और मिग विमान, मोबाइल फायर ग्रुप और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर यूनिट सभी ने मिलकर हमले का सामना किया। 
विज्ञापन


'यूक्रेन के रुख के खिलाफ नहीं ट्रंप के विचार'
इससे एक दिन पहले जेलेंस्की ने उम्मीद जताई थी कि अमेरिका की नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप सरकार यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप ने यूक्रेन के रुख को सुना है और उन्होंने उनके रुख के खिलाफ कोई बात नहीं की।

जेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप ने यूक्रेन से रूस के साथ बातचीत करने को नहीं कहा। उन्होंने कहा, हम एक स्वतंत्र देश हैं और हम युद्ध के दौरान अमेरिकी और यूरोपीय नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। यह साबित हो चुका है कि हमारे साथ 'बैठो और सुनो' की भाषा काम नहीं करती। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें