फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समिट में पहुंचेंगे रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति, युद्धविराम पर बनेगी सहमति या होगा पुतिन का बहिष्कार?

Fri, 29 Apr 2022 09:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के मुताबिक, पुतिन और ज़ेलेंस्की को जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया, क्योंकि यूक्रेन में युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन
पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दोनों नवंबर में बाली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सहमति जताई है। जी20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष विदोदो ने यह टिप्पणी शुक्रवार को एक टेलीविज़न बयान में की। विदोदो ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह जेलेंस्की और पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
विज्ञापन






विदोदो ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन और रूस के दोनों नेताओं से बातचीत के जरिये युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने युद्ध को तुरंत समाप्त करने के महत्व को दोहराया। मैंने इस बात पर भी जोर दिया कि शांतिपूर्ण प्रयास जारी रहना चाहिए और इंडोनेशिया इन शांतिपूर्ण प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।’’

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के मुताबिक, पुतिन और ज़ेलेंस्की को जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया, क्योंकि यूक्रेन में युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। विदोदो ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि जी20 वैश्विक अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के नेता के हथियारों के अनुरोध को खारिज कर दिया है, लेकिन इसके बजाय मानवीय सहायता भेजेंगे। विदोदो बोले, ‘‘इंडोनेशिया का संविधान और हमारी विदेश नीति के सिद्धांत हमें अन्य देशों को हथियार सहायता प्रदान करने से रोकते हैं। हालांकि, हम यूक्रेन को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें