फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romania Presidential Election: कट्टर दक्षिणपंथी जॉर्ज सिमियन को पहले दौर में निर्णायक जीत, 99 फीसदी गिनती पूरी

Mon, 05 May 2025 04:28 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट (रोमानिया)

सार

रोमानिया राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में राष्ट्रवादी नेता जॉर्ज सिमियन को निर्णायक जीत मिली। इस चुनाव में सिमियन को 40.5% वोट मिले। निकुसोर डैन 20.89% वोटों के साथ दूसरे और क्रिन एंटोनेस्कु 20.34% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अब 18 मई को सिमियन और डैन के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन
रोमानिया के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जॉर्ज सिमियन को निर्णायक जीत - फोटो : फेसबुक @george.simion.unire
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमानिया में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में कट्टरपंथी राष्ट्रवादी नेता जॉर्ज सिमियन को रविवार को निर्णायक जीत मिली। एलायंस फॉर द यूनिटी ऑफ रोमानिया के प्रमुख 38 वर्षीय सिमियन को 40.5% वोट मिले हैं। वहीं सिमियन से काफी पीछे, दूसरे स्थान पर बुखारेस्ट के मेयर निकुसोर डैन को 20.89% वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर सत्तारूढ़ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार क्रिन एंटोनेस्कु रहे, जिन्हें 20.34% वोट मिले। वहीं एंटोनेस्कु ने हार स्वीकार कर ली है और कहा कि यह नतीजा अब बदलना मुश्किल है।

विज्ञापन


बता दें कि चुनाव इसलिए दोबारा कराए गए क्योंकि पहले के नतीजों को रद्द कर दिया गया था, जिससे यूरोपीय संघ और नाटो सदस्य देश रोमानिया में दशकों की सबसे बड़ी राजनीतिक संकट खड़ी हो गई थी। चुनाव आयोग की माने तो अभी 99% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें:- Iran New Missile: ईरान 'परमाणु' पर अमेरिकी धमकियों से बेपरवाह, दिखाई नई बैलिस्टिक मिसाइल, मारक क्षमता 1200 KM

राष्ट्रपति पद के लिए 11 उम्मीदवार

विज्ञापन

रोमानिया में हुए इस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जहां अब 18 मई को शीर्ष दो प्रत्याशियों  सिमियन और डैन  के बीच फाइनल मुकाबला (रनऑफ) होगा। चुनाव में कुल 53.2% वोटिंग हुई, यानी करीब 95.7 लाख मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 9.73 लाख वोट विदेशों में बने मतदान केंद्रों पर पड़े।

चुनाव में बड़े बदलाव के संकेत साफ
देखा जाए तो रोमानिया में हुए इस चुनाव कई बात साफ हो गई और चुनाव में जनता का मूड साफ दिखा। मीडिया रिपोर्ट के माने तो लोग अब पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से ऊब चुके हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। देश में तेजी से राजनीतिक माहौल बदल रहा है और इसका सबसे बड़ा संकेत है नए चेहरों की बढ़ती लोकप्रियता।

चुनाव में निकुसोर डैन की दलील
55 साल के गणितज्ञ और पूर्व भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता डैन ने 2016 में सेव रोमानिया यूनियन (यूएसआर) नाम की पार्टी बनाई थी। उन्होंने ऑनेस्ट रोमानिया नाम से चुनाव लड़ा और यूरोपीय यूनियन के समर्थन में कैंपेन चलाया। हालांकि वोटिंग के बाद डैन ने कहा कि यह रोमानियाई जनता और हमारे लोकतंत्र में विश्वास की बात है। यह एक नई शुरुआत है, जिसे हमें सही तरीके से आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें:- India Against Terrorism: एक दशक में तिहाई हुए आतंकी हमले; कश्मीर घाटी में अब भी बदलाव का इंतजार, आत्मसमर्पण कम

सेंट्रिस्ट नेता ने एकजुटता पर दिया जोर

इसके साथ ही वहीं 65 वर्षीय सेंट्रिस्ट नेता एंटोनेस्कु ने देश को एकजुट और मजबूत बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक विचारों की लड़ाई है, लेकिन हम सब एक ही देश के नागरिक हैं और हमें मिलकर आगे बढ़ना है। वहीं पुराने प्रधानमंत्री विक्टर पोंटा, जो 2012 से 2015 तक इस पद पर रहे, ने रोमानिया फर्स्ट के नारे के साथ ट्रंप प्रशासन से करीबी रिश्तों की बात कही। उन्हें केवल 14.3% वोट मिले और वो चौथे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें