फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए 22वीं मंजिल पर लटक गया चोर, बचाव दल को बुलाना पड़ा

Tue, 09 Apr 2019 10:57 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
22वीं मंजिल से लटका चोर - फोटो : social media
विज्ञापन
चीन के हुनान प्रांत में एक चोर पुलिस से बचने के चक्कर में 22वीं मंजिल से लटक गया। ये घटना प्रांत के जियांग शहर की है। पुलिस का कहना है कि चोर को जब उनके बारे में पता चला तो वह पर्वतारोही की तरह बिल्डिंग से नीचे उतरने लगा।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इसी बीच वो 22वीं मंजिल पर अटक गया और उसे बचाने के लिए बचाव दल को बुलाना पड़ा। बताया जा रहा है कि चोर का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह ड्रग्स भी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को चोर ने चाकू की नोक पर एक स्थानीय दुकान में लूटपाट की थी। आरोपी ने स्टोर से एक एटीएम कार्ड की चोरी भी की और खाते से 10 हजार युआन यानी करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि पुलिस ने लूट का सारा सामान बरामद कर लिया है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पुलिस को करीब तीन दिन पहले ही इस बात की जानकारी मिली थी कि चोर बिल्डिंग में ही कहीं पर छिपा हुआ है। पुलिस जब तक चोर के अपार्टमेंट में पहुंचती तब तक उसने सायरन की आवाज सुन ली थी। पुलिस की जानकारी मिलते ही चोर सीढ़ियों और लिफ्ट की बजाय बिल्डिंग के बाहरी तरफ से भागने लगा। बिल्डिंग से उतरने की कोशिश के दौरान ही वह फंस गया।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
बचाव दल जब आरोपी को बचा रहा था तब भी उसने पुलिस को काफी परेशान किया। जिसके बाद पुलिस अफसर ने उससे कहा "अगर सरेंडर करते हो तो तुम्हारे पास बचने का एक मौका है। तुम जवान हो और तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी है।" 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
पुलिस के मुताबिक चोर 2003 में भी चोरी के आरोप में तीन साल के लिए जेल जा चुका है। वह पांच साल बाद ड्रग्स लेते हुए भी पकड़ा गया था। जिसके बाद उसे तीन माह के लिए पुनर्वास केंद्र भेजा गया। केवल इतना ही नहीं ये आरोपी 2017 में भी जेल गया था। 
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
चोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह जेल से निकलने के बाद अपने दोस्त के साथ एक बिजनेस शुरू करना चाहता था। जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसी कारण उसने स्टोर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next