फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New UK PM: पीएम पद की रेस में आखिरी दो उम्मीदवारों के नाम तय, ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच होगा मुकाबला

Wed, 20 Jul 2022 09:14 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे।
विज्ञापन
Rishi Sunak and Liz Truss - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की नए प्रधानमंत्री की रेस में आखिरी दो उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। भारतवंशी ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस ने अंतिम दौर में जगह बनाई है। शुरुआत से बढ़त बनाए हुए ऋषि सुनक पांचवे और आखिरी दौर में भी सबसे आगे रहे। बुधवार को हुए पांचवे दौर के मतदान में सुनक को कुल 137 वोट मिले जबकि लिज ट्रस ने 113 वोट हासिल किए। पेनी मोर्डंट 105 वोट लेकर दौड़ से बाहर हो गए। 

विज्ञापन


चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले थे
भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले थे, जो कि उन्हें बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में अंतिम दावेदारों में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए जरूरी 120 वोट या कंजर्वेटिव पार्टी के एक तिहाई सांसदों से थोड़ा ही कम था। व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट को 92 वोट मिले थे और विदेश मंत्री लिज ट्रस को 86 वोट मिले थे। अंतिम दो उम्मीदवारों में सुनक का नाम तय माना जा रहा था जबकि व्यापार मंत्री मोर्डंट और विदेश सचिव लिज ट्रस के बीच दूसरे स्थान के लिए मुकाबला दिलचस्प था। हालांकि पांचवें दौर में मोर्डंट बाहर हो गए। 

वहीं, एक टोरी सांसद ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ अखबार को बताया कि वोट में हेराफेरी हो रही है। ऐसा नहीं हो सकता कि ट्रस ने टॉम तुगेंदहट से 15 वोट अधिक हासिल किए। मतों की हेराफेरी की जा रही है। सांसद ने कहा कि ऋषि केवल तीन वोटों के साथ ऊपर गए। इसका कोई मतलब नहीं है। वे ऋषि बनाम लिज चाहते हैं। पूर्व मंत्री केमी बेडनॉख 59 मतों के साथ इस दौड़ से बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन


ओपिनियन पोल में सुनक सबसे आगे 
ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। ओपिनियन पोल सुनक को पीएम पद की दौड़ में आगे बताया गया। जेएल पार्टनर्स की ओर से हुए इस ताजा सर्वेक्षण में 4,400 से ज्यादा लोग शामिल थे।

द संडे टेलीग्राफ की एक खबर के मुताबिक, इस ताजा सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक हैं। मौजूदा समय में कार्यवाहक प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा था कि आप चाहें तो किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि सुनक का न करें। बता दें, 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वालों में से 48 प्रतिशत का मानना है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। 

जॉनसन लिज ट्रस के समर्थन में
यह पहला सर्वेक्षण है जिसमें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस को दूसरे स्थान पर रखा गया। एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन करना चाहते हैं। जबकि बोरिस जॉनसन और उनका खेमा ऋषि सुनक को पीएम न चुने जाने के लिए एक गुप्त अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें