फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK PM Race: ब्रिटेन के पीएम की रेस में स्विंग वोटर्स के बीच ऋषि सुनक ज्यादा पॉपुलर, सर्वे में दावा

Thu, 28 Jul 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूगोव ने एक बयान में दावा किया है कि ट्रस और सुनक के बीच महत्वपूर्ण अंतर स्विंग वोटरों में ही आता है। यूगोव ने 4,946 लोगों पर 10 से 24 जुलाई के बीच सर्वे किया था। YouGov ने सर्वे में बताया कि दोनों उम्मीदवार समग्र रूप से जनता के बीच अलोकप्रिय हैं, लेकिन निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।
 
विज्ञापन
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी विदेश सचिव लिज ट्रस (Liz Truss) पर बढ़त बना ली है। सर्वे कंपनी यूगोव ने अपने एक सर्वे में दावा किया है कि ब्रिटेन की पीएम की रेस (UK PM RACE) में स्विंग वोटर्स के बीच ऋषि सुनक ज्यादा लोकप्रिय हैं। सर्वे के मुताबिक, सुनक, मतदाताओं के बीच पसंदीदा हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में पहली बार कंजर्वेटिव को वोट दिया था। गौरतलब है कि सुनक कट्टर टोरी सदस्यों के बीच ट्रस से पीछे चल रहे हैं। ये टोरी सदस्य अगले सप्ताह से डाक मतपत्रों के जरिए अपने पसंदीदा नेता के लिए मतदान करेंगे।

विज्ञापन


यूगोव ने एक बयान में दावा किया है कि ट्रस और सुनक के बीच महत्वपूर्ण अंतर स्विंग वोटरों में ही आता है। यूगोव ने 4,946 लोगों पर 10 से 24 जुलाई के बीच सर्वे किया था। YouGov ने सर्वे में बताया कि दोनों उम्मीदवार समग्र रूप से जनता के बीच अलोकप्रिय हैं, लेकिन निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।

ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रमुख वफादारों में से एक ने गुरुवार को ऋषि सनक पर अपने पूर्व बॉस के खिलाफ 'तख्तापलट' करने का आरोप लगाया। ब्रिटेन के संस्कृति सचिव नादिन डोरिस ने उनपर हमला किया। गौरतलब है कि नादिन डोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के रूप में विदेश सचिव लिज ट्रस के समर्थक हैं। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री को सुनक द्वारा पहने गए महंगे सूट और जूते को लेकर तंज कसने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "मैं बहुत निराश हूं कि बोरिस जॉनसन को तख्तापलट के जरिए हटा दिया गया था। उनके खिलाफ अभियान का नेतृत्व बड़े पैमाने पर ऋषि सुनक ने किया था।' गौरतलब है कि दोनों फाइनलिस्ट गुरुवार शाम को उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स शहर में अपने पहले आधिकारिक टोरी नेतृत्व को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अनुमानित 180,000 सदस्यों के लिए अपना पक्ष लगाएंगे। जो जल्द ही अपने मतपत्र डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें