सुनक ने कहा कि मैं एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, जहां हमारी पीढि़यां भविष्य को आशा के साथ देखें। सुनक ने इस मौके पर ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प लिया।
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए संकल्प लिया कि वह एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए सब कुछ करेंगे, जहां हमारे बच्चे और पोते-पोती अपने विकास का दीप जलाकर भविष्य को आशा के साथ देख सकें। सुनक ने यह बात पीएम के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर बुधवार देर रात आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लेते हुए कही। उन्होंने ट्वीट किया, 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में शिरकत कर बहुत खुशी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प
सुनक ने कहा कि मैं एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, जहां हमारी पीढि़यां भविष्य को आशा के साथ देखें। सुनक ने इस मौके पर ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प लिया। उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में ली गई अपनी तस्वीर भी साझा की।
ट्रस से हुईं गलतियां सुधारेंगे
ऋषि सुनक ने कहा कि ‘देश अभी मुश्किल में है। पूर्व पीएम लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुईं हैं, हम इन्हें सुधारेंगे। ट्रस इस देश में विकास और सुधार करना चाहती थीं। मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की, लेकिन कुछ गलतियां की गईं, इन्हें सुधारना है।