जांचकर्ताओं के सामने खुलासा हुआ है कि जिस हवाई जहाज यात्री की अपने सह यात्री को काटने के बाद मौत हो गयी थी उसके पेट में 41 हजार पाउंड की दवाएं थीं।
उस यात्री की पहचान ब्राजील के जॉन केनेडी संटोस गुरजाओ के रूप में हुई है और वह 24 वर्ष का युवक था। गौरतलब है कि यह घटना उस वक्त हुई थी जब जहाज लिस्बन से डुबलिन की उड़ान पर था।
उसके शरीर में कोकेन पायी गई थी, साथ ही जो महिला यात्री उसके साथ यात्रा कर रही थी उसे ड्रग ट्राफिंकिंग एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सुत्रों के अनुसार इस पुर्तगाली महिला के बैग में एंफेटामाइन ड्रग मिली है।