फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन: राष्ट्रपति के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमन की राजधानी सना में शिया हूथी विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अब्दराब्बुह मंसूर हादी के आवास पर गोलीबारी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति मंसूर हादी अपने आवास में ही हैं, लेकिन सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये हमला सना में विद्रोहियों के एक अन्य जगह पर राष्ट्रपति निवास के परिसर पर कब्जा करने के बाद हुआ है। यमन उस क्षेत्र में अल कायदा के खिलाफ जंग में अमरीका का अहम सहयोगी है।

यमन के सूचना मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति के आवास पर पास की छतों से भारी गोलीबारी की जा रही है। सोमवार को विद्रोहियों और सेना के बीच भीषण लड़ाई हुई थी जिसमें नौ लोग मारे गए थे। इसके बाद राष्ट्रपति हादी ने सलाहकारों के साथ एक आपात बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


इस मामले पर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक होगी। हूथी विद्रोहियों ने अपने गढ़ उत्तरी यमन के लिए अधिक स्वायत्ता चाहते हैं और उन्होंने सितम्बर में सना पर धावा बोला था।

राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड के कमांडर कर्नल सालेह अल-जमालानी ने इस घटना को 'तख्तापलट' के प्रयास जैसा बताया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जो विद्रोही राष्ट्रपति परिसर में घुस आए थे, उनकी अंदर के लोगों ने ही मदद की थी।
विज्ञापन


पिछले शनिवार को विद्रोहियों ने राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ अहमद अवाद बिन मुबारक का अपहरण कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें