सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान सोलर इम्पल्स 2 ने सोमवार को अबूधाबी से दुनिया के सफर की अपनी उड़ान शुरू कर दी।अगर ये विमान अपनी यात्रा पूरी कर लेता है तो ये एक रिकॉर्ड होगा।
अबूधाबी से अपना सफर शुरू करने वाला ये विमान म्यांमार, हवाई, चीन, न्यूयॉर्क से उड़ता हुआ वापस अबू धाबी ही लौटेगा। पांच महीने की अपनी यात्रा में ये विमान सभी महाद्वीपों की सैर करेगा। इस दौरान ये प्रशांत और अटलांटिक महासागरों को भी पार करेगा।