फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सफर पर निकला पहला सौर ऊर्जा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से चलने वाले विमान सोलर इम्पल्स 2 ने सोमवार को अबूधाबी से दुनिया के सफर की अपनी उड़ान शुरू कर दी।अगर ये विमान अपनी यात्रा पूरी कर लेता है तो ये एक रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन


अबूधाबी से अपना सफर शुरू करने वाला ये विमान म्यांमार, हवाई, चीन, न्यूयॉर्क से उड़ता हुआ वापस अबू धाबी ही लौटेगा। पांच महीने की अपनी यात्रा में ये विमान सभी महाद्वीपों की सैर करेगा। इस दौरान ये प्रशांत और अटलांटिक महासागरों को भी पार करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कैसा है ये विमान

सोलर इम्पल्स कंपनी के इस वन सीटर विमान के पंखों में सोलर पैनल लगे हैं और इसका वज़न एक कार जितना है। इस कंपनी के संस्थापक दो पायलट हैं जो इस विमान को बारह चरणों में उड़ाएंगे और इस दौरान वे सौर ऊर्जा के अलावा और किसी ईंधन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

उनका मकसद पुरानी पर्यावरण दूषित करने वाली तकनीक की जगह नई और साफ़ तकनीक लाना है। इसमें लगी बैटरी सूरज की रोशनी से चार्ज होंगी ताकि उनकी मदद से रात में उड़ान भर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें