दुनिया में कर्मचारियों को सुविधा देने में स्वीडन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। यहां पर कर्मचारी की सुविधा के हिसाब से काम करवाया जाता है। इन सभी बातों को देखते हुए स्वीडन में प्रेमी और विवाहित जोड़ों को एक घंटे का सेक्स ब्रेक दिया जायेगा।
ओवरटर्नेओ शहर के काउंसलर पेर-एरिक ने यह प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव पास होने के बाद सभी कंपनियों और दफ्तरों में काम कर रहे विवाहित और प्रेमीयों को एक घंटे के लिए सेक्स करने का समय दिया जायेगा। जोकि वह घर जाकर अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर सकें।
42 वर्षीय पेर-एरिक का कहना है कि ज्यादा काम करने के चलते आज के समय में कपल्स को अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने का समय नहीं मिल पाता है। इसलिए इस प्रस्ताव का लक्ष्य लोगों के निजी जीवन के रिश्तों को ठीक करना और बढ़ाना है। साथ ही उन्होनें कहा कि एक शोध में भी यह बात सामने आयी है कि रिश्ते अच्छे करने के लिए सेक्स लाभदायक है।