फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सुलझ पाएगी लापता विमान की गुत्थी?

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया ने आशंका जताई है कि उसके लापता विमान के ग़ायब होने के कारणों का शायद कभी न पता चल पाए। इस बीच खोज अभियान के बारे में बातचीत के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


खोज अभियान में दस विमानों और नौ पोतों को लगाया गया है। इस अभियान में ब्रिटेन की एक पनडुब्बी भी शामिल है। गत आठ मार्च को मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच 370 का विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय ग़ायब हो गया था। इसमें कुल 239 लोग सवार थे।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब बुधवार शाम को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पहुंचने वाले हैं। वो समन्वय केंद्र 'ज्वाइंट एजेंसी कोआर्डिनेशन सेंटर' जाएंगे, जहां से दक्षिणी हिंद महासागर में चल रहे खोज अभियान की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों से 170 बार से ज्यादा की पूंछताछ

नज़ीब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट से भी मुलाक़ात करेंगे और समन्वय केंद्र की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त एयर चीफ़ मार्शल एंगस हॉस्टन से भी मिलेंगे।

इस बीच मलेशिया के पुलिस प्रमुख अबू बकर ने कहा है, ''मामले की जांच अभी चलती रह सकती है। हमें हर छोटी से छोटी चीज को देखना है।''उन्होंने कहा, ''जांच खत्म होने तक हो सकता है कि हम घटना का असली कारण तक न जान पाएं।''

उन्होंने कहा कि पायलट और परिचालन दल के सदस्यों के परिजनों से अब तक 170 से भी ज्यादा बार पूछताछ की जा चुकी है।

साजिस की नजरिए भी हो रही जांच

यहां तक कि विमान में लादे गए सामान और यात्रियों को परोसे गए खाने के बारे में भी साजिश के पहलू से जांच की जा रही है।

समन्वय केंद्र की ओर से कहा गया है कि बुधवार को खोज अभियान का इलाक़ा 221,000 वर्ग किलोमीटर होगा, लेकिन समुद्री धुंध और ख़राब मौसम से इसमें कुछ रुकावट आ सकती है।

ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस टायरलेस के अलावा फ़िल्म निर्देशक पीटर जैक्सन का एक निजी जेट विमान भी इस खोज अभियान में शामिल हो गया है। मंगलवार को एयर चीफ़ मार्शल एंगस हॉस्टन ने कहा कि खोज की कोशिशें लंबे समय तक खिंच सकती हैं।
विज्ञापन

अंतिम शब्दों पर भी आशंका

हाल के दिनों में समुद्र में कई सारी वस्तुएं तैरती हुई दिखाई दी थीं, लेकिन इनका संबंध लापता विमान से नहीं पाया गया। मंगलवार को मलेशियाई अधिकारियों ने लापता विमान और कुआलालंपुर के वायु यातायात नियंत्रण कक्ष के बीच हुई बातचीत का मजमून जारी किया था।

कहा गया है कि मजमून में कोई भी असमान्य बात नहीं पाई गई। हालांकि जो अंतिम शब्द थे वो पहले बताए जा रहे शब्दों से अलग थे।

अधिकारियों का कहना है कि सेटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों से निष्कर्ष निकलता है कि विमान दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन यात्रियों के परिजनों ने इसका सबूत मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें