फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने कौन हैं फतहुल्लाह गुलेन

Sat, 16 Jul 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फतहुल्लाह गुलेन - फोटो : BBC
विज्ञापन
फतहुल्लाह गुलेन को तुर्की का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स कहा जाता है। तख्तापलट की कोशिश के बाद राष्ट्रपति अर्दोआन ने इसके पीछे गुलेन के होने का इशारा किया था।
विज्ञापन


हालांकि समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक गुलेन ने ऐसे सभी आरोपों को नकार दिया है। जानें कौन हैं गुलेन इस्लामी धर्मगुरू फतहुल्लाह गुलेन के तुर्की में लाखों अनुयायी हैं।

डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में उनके स्कूल हैं और उनका कारोबार अरबों डॉलर का है। वे 90 के दशक से अमरीका के पेनसिलवीनिया में रह रहे हैं।

तुर्की में देश के खिलाफ काम करने के आरोप लगने के बाद वो अमरीका आ गए थे। हालांकि बाद में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया था।

गुलेन मीडिया से परहेज करते रहे हैं लेकिन जनवरी 2014 में दिए साक्षात्कार में तुर्की की सरकार के खिलाफ अपना प्रभाव इस्तेमाल करने के आरोप से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे राष्ट्रपति अर्दोआन के पूर्व करीबी रहे हैं

Fthullah Gulen - फोटो : BBC
75 वर्षीय फतहुल्लाह कई बीमारियों से पीड़ित भी हैं और स्वास्थ्य से संघर्ष कर रहे हैं। वे राष्ट्रपति अर्दोआन के पूर्व करीबी रहे हैं।

अब एर्दोआन उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंदी मानते हैं और उन्होंने उनके हिजमत अभियान की पहुँच और प्रभाव कम करने की कोशिशें की हैं।

तुर्की की पुलिस, न्यायपालिका और यहां तक की जाँच एजेंसियों तक में गुलेन के प्रभाव वाले लोग हैं। अर्दोआन हिजमत अभियान से जुड़े लोगों को, "राष्ट्र के भीतर पृथक राष्ट्र" कहकर संबोधित कर चुके हैं।

बीबीसी ने जब गुलेन का साक्षात्कार किया था तो उन्होंने पत्रकारों को उनका घर भी दिखाया गया था। वो एक बड़े परिसर में बने घर के एक छोटे कमरे में रहते हैं, जिसे देखकर संवाददाता हैरत में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें