फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों कटा होता है APPLE के LOGO वाला सेब, मशहूर वैज्ञानिक की मौत से जुड़ा है राज

Tue, 05 Sep 2017 03:52 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
एप्पल लोगो
विज्ञापन
आपने मशहूर कंपनी एप्पल का लोगों को जरूर देखा होगा। एप्पल का लोगो है चखा हुआ सेब। लेकिन क्या आपके जहन में कभी ख्याल आया है कि ये सेब थोड़ा सा कटा हुआ क्यों होता है। कंपनी चखे हुए सेब के बजाय पूरे सेब के लोगो भी तैयार करा सकती थी।
विज्ञापन


जी हां, ये सवाल हर उस शख्स के दिमाग में कौंधता है, जिसने भी एप्पल का ये लोगो देखा हो। तो आइए आज आपको बताते हैं कि कंपनी के लोगो का ये सेब थोड़ा सा कटा हुआ क्यों है।
दरअसल 1977 में रॉब जेनिफ ने इस लोगों को तैयार करके एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को दिखाया था और पहली ही नजर में जॉब्स को यह चखे हुए सेब का लोगो भा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन

मशहूर वैज्ञानिक के शव के पास मिला था कटा हुआ सेब

रॉब जेनिफ़
​चखे हुए सेब के बारे में बताया जाता है कि ये लोगो कम्प्यूटर साइंस के पिता माने जाने वाले एलन टर्निंग की याद में बनाया गया है, जिनकी 1954 में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी और उनके शव के पास से एक चखा हुआ ज़हरीला सेब बरामद हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ जेनिफ बताते हैं कि चूंकि सेब एक ऐसा फल है, जिसकी आकृति थोड़ी सी कटने के बाद भी पहचान नहीं बदलती, इसलिए एप्पल कंपनी के लिए इस तरह का लोगो तैयार किया गया।

जेनिफ बताते हैं कि स्टीव जॉब्स ने अपनी कंपनी का नाम एप्पल इसलिए रखा क्योंकि उत्तर कैलिफोर्निया में उनका सेब का एक बाग था और वहां उनका काफी समय बीता। साथ ही स्टीव सेब को एक मुकम्मल फल मानते थे। जब वो कंपनी बनाने जा रहे थे, तो नामों की सूची में एप्पल सबसे ऊपर था और ये नाम उन्होंने ही दिया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें