फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव, दोबारा होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डिल्मा रुसेफ को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं लेकिन उन्हें निर्णायक जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन


इसलिए अब दूसरे दौर के मतदान की जरूरत पडे़गी।

रुसेफ को तकरीबन 41 प्रतिशत वोट मिले हैं। मतदान के दूसरे दौर में उनका मुकाबला उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दक्षिणपंथी एसियो नेविस से होगा।

नेविस को पहले दौर में करीब 34 प्रतिशत मत मिले हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार 26 अक्तूबर को होने वाले दूसरे दौर के मतदान में दोनों के बीच कडा मुकाबला होने की संभावना है।
विज्ञापन

रेस से बाहर हुईं सिल्वा

समाजवादी प्रत्याशी और चर्चित पर्यावरणविद मरीना सिल्वा 21 प्रतिशत मत के साथ पहले दौर में तीसरे स्थान पर रहीं। सिल्वा राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर हो गई हैं।

रविवार को हुए मतदान में ब्राजील के 14 करोड 20 लाख वोटरों में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया। यहां 18 से 70 वर्ष के बीच के हर नागरिक के लिए मतदान करना आवश्यक है।

रविवार को कांग्रेस सदस्यों और प्रांतीय गवर्नरों के चुनाव के लिए भी मतदान हुआ। ब्राजील में चुनाव के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें