फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की 'सौतेली मां' से शादी, पिता बने बाराती!

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ महीने तक चले कानूनी विवाद के बाद फ्रांस में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व सौतेली मां से शादी कर ली है।
विज्ञापन


फ्रांस के मेट्ज शहर के उत्तर-पूर्वी गांव डाबो में 45 वर्षीय एरिक होल्डर ने अपनी 48 वर्षीय पूर्व सौतेली मां एलिजाबेथ लॉरेंत्ज से शादी कर ली। इस विवाह समारोह में शामिल होने वाले दर्जनों मेहमानों में दुल्हन के पूर्व पति यानी होल्डर के पिता भी थे।

फ्रांस का कानून सौतेले बच्चों और सौतेले माता-पिता के साथ किसी भी तरह के संबंध या विवाह की इजाजत नहीं देता है। लेकिन एक अदालत ने इस जोड़े के पक्ष में फैसला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदली फैसले ने दी खुशी

इस जोड़े ने अपने मामले की चर्चा फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के कार्यालय से भी किया था ताकि उन्हें एक पत्र के जरिए यह पुष्टि कर दी जाए कि ऐसे विवाह पर मनाही है।

स्थानीय अदालत के फैसले के बाद लॉरेत्ज ने कहा, "यह हमारे लिए बड़ा दिन है!"

उन्होंने एएफपी समाचार एजेंसी से कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमारी जैसी स्थिति से गुजरने वाले जोड़ों के लिए यह मामला काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि मुझे पता है कि ऐसे कई जोड़ें हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पूर्व पति ने कानूनी लड़ाई में हमेशा उन-दोनों का साथ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें