फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंटार्कटिक में पृथ्वी के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्र की खोज

Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक में बर्फ की चादर की सतह से दो किलोमीटर नीचे करीब 100 ज्वालामुखियों का पता लगाया है। दावा किया जा रहा है कि यह इलाका पृथ्वी का सबसे बड़ा ज्वालामुखीय क्षेत्र है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में 91 ज्वालामुखियों का और पता चला है। जबकि कुछ समय पहले ही 47 ज्वालामुखी खोजे जा चुके हैं। इन में से कुछ ज्वालामुखी स्वीट्जरलैंड के 4 हजार मीटर ऊंचे आईगर पर्वत के बराबर हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ज्वालामुखी 100 से लेकर 3850 मीटर ऊंचे हैं। सभी बर्फ की मोटी चादरों से ढके हुए हैं। यह ज्वालामुखी पश्चिम अंटार्कटिक रिफ्ट सिस्टम में मौजूद हैं, जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप के रोज आईस सेल्फ से करीब 3500 किमी दूर है। हालांकि वैज्ञानिकों ने कहा कि ज्वालामुखियों की संख्या ज्यादा या कम भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें