व्लादिमीरी पुतिन का कहना है कि वह महिला नहीं हैं इसलिए उन्हें बुरे दिनों से नहीं गुजरना पड़ता है। व्लादिमीर पुतिन ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। दरअसल फिल्म डायरेक्टर ऑलिवर स्टोन द्वारा व्लादिमीर पुतिन के इंटरव्यू की एक सीरीज अगले हफ्ते से ऑन एयर होने वाली है। स्टोन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू एक डॉक्यूमेंट्री के लिए लिया।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इंटरव्यू के दौरान स्टोन ने व्लादिमीर पुतिन पुछा कि क्या कभी आपको बुरे दिनों से गुजरना पड़ा। इस पर पुतिन का जवाब था कि मैं महिला नहीं हूं, इसलिए मुझे बुरे दिनों से नहीं गुजरना पड़ता। मैं किसी की बेज्जती करने की कोशिश नहीं कर रहा। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।
ऑलिवर स्टोन ने पिछले दो सालों में इस डॉक्यूमेंट्री के लिए व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मीटिंग की। इंटरव्यू में पुतिन ने बताया कि बच्चों के साथ हो रहे समलैंगिक संबंधों को रोकने के लिए एक कानून पास किया है। साथ ही उन्होंने गे संक्षण की बात का भी खंडन किया है। पुतिन से इंटरव्यू में यह भी पुछा गया कि क्या आप किसी गे के सामने नहाने में सहज हो सकेंगे। पुतिन का जवाब था नहीं।