फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: देखें कैसे कॉफी की वजह से नीदरलैंड के पीएम सोशल मीडिया पर होने लगे वायरल

Wed, 06 Jun 2018 03:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्क रूथ
विज्ञापन

हमारे अधिकारियों, ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से कभी ना कभी चाय या कॉफी नीचे जमीन पर गिर ही जाती है। लेकिन आपने क्या किसी को खुद उसे साफ करते हुए देखा है? आप कहेंगे कि भाई वो क्यों साफ करेंगे जब उस काम को करने के लिए सफाई कर्मचारी पहले से ही मौजूद हैं। मगर एक पीएम ऐसे हैं जिनके हाथ से जब कॉफी गिरी तो उन्होंने बिना सफाई कर्मचारी का इंतजार किए खुद उसे साफ किया।

विज्ञापन


यह प्रधानमंत्री हैं नीदरलैंड के मार्क रूथ जो इस दिनों सोशल मीडिया पर अपनी विनम्रता की वजह से काफी वायरल हो रहे हैं। एक राजनयिक ने ट्विटर पर उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मार्क के हाथों से गलती से कॉफी संसद भवन के फर्श पर गिर जाती है। इसके बाद वह पोछा लेते हैं और खुद उसे साफ करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं टेबल के कोनों पर गिरे कॉफी के छीटों को भी उन्हें साफ करते हुए देखा जा सकता है।

राजनयिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री मार्क रूथ ने आज संसद में कॉफी मग गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने खुद संसद के सफाई कर्मचारियों के चीयर्स के बीच उसे साफ किया। पीएम का विनम्र जेस्चर वाला यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बहुत से यूजर्स उनके इस मृदु स्वभाव की तारीफ करने लगे। एन्ना होलिगन नामक यूजर ने लिखा, मार्क रूथ ने खुद पोछा लेकर कॉफी को साफ किया। सोचिए यदि सभी नेता इस तरह की विनम्रता दिखाए तों। 
विज्ञापन


जेबी नाम के यूजर ने कहा, यह नीदरलैंड के पीएम हैं जिन्होंने अपनी कॉफी गिरा दी। आप देख सकते हैं कि इसके बाद उन्होंने क्या किया। यदि हमारे पीएम ऐसे कॉफी गिरा देते तो मियां साहब की तरह आगे चल देते। बादशाह सलामत तो बच्चा कार के नीचे मार के चले गए, रुके नहीं। मोना कंवल ने कहा, डच पीएम ने बिना किसी मदद के इंतजार किए खुद फर्श पर गिरी कॉफी साफ की। क्या इससे आत्म हकदार और घमंडी राजनेता कुछ सबक सीखेंगे?
विज्ञापन

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें