फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-किम मुलाकात: तो ये चुकाएंगे सनकी तानाशाह के होटल का बिल?

Mon, 04 Jun 2018 08:09 PM IST
एजेंसी, टोक्यो
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : SELF
विज्ञापन

किम के होटल का बिल चुकाने के विवादों के बीच ट्रंप-किम के ऐतिहासिक सम्मेलन का खर्चा उठाने के लिए एक परमाणु-रोधी समूह ने पेशकश की है। इस परमाणु रोधी समूह को पिछले साल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


ट्रंप और किम के बीच 12 जून को सिंगापुर में ऐतिहासिक सम्मेलन होने वाला है। किम ने अपने होटल का खर्च उठा पाने में असहमति जता दी है। होटल के रूप में किम की पहली पसंद पांच सितारा फुलर्टान होटल है। 

अमेरिका किम के होटल का बिल चुकाने को तैयार है लेकिन उसे डर है कि गरीब लेकिन आत्मसम्मान वाला देश उत्तर कोरिया कहीं इसका बुरा ना मान जाए। ‘परमाणु हथियारों को समाप्त करने हेतु अंतरराष्ट्रीय अभियान’ (आईसीएएन) नामक संस्था ने कहा कि किम के दल को आर्थिक समर्थन देकर वह इस मुद्दे का समाधान करना चाहती है। संस्था पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में मिले 11 लाख डॉलर की नकद राशि के एक हिस्से को इसके लिए खर्च करेगी।
विज्ञापन


जापान में आईसीएएन के प्रतिनिधि अकीरा कावासाकी ने कहा कि हम सम्मेलन के लिए होने वाले खर्च में सहायता करने को तैयार है जिसमें होटल और सम्मेलन स्थल का खर्च शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक कारणों से सम्मेलन आयोजित करने में कोई समस्या है तो हम सम्मेलन का खर्च उठाने को तैयार हैं। यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मुलाकात है। हालांकि कावासाकी ने आर्थिक सहायता राशि का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति का समर्थन करने और परमाणु हथियार-मुक्त दुनिया के लिए हम नोबेल पुरस्कार राशि के एक हिस्से को लगाएंगे।

फुलर्टान होटल के एक दिन की कीमत चार लाख रुपये

‘द फुलर्टान होटल सिंगापुर’ सिंगापुर के सबसे आलीशन और भव्य होटलों में शुमार है। 1928 में बने 400 रूम वाले इस लग्जरी होटल को दिसंबर 2015 में राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दे दिया गया। इसका एक दिन का किराया छह हजार डॉलर यानी करीब चार लाख रुपये है। होटल में कोर्टयार्ड रूम से लेकर फुलर्टान सुईट, गवर्नर सुईट के साथ ही प्रेसीडेंशियल सुईट है। प्रेसीडेंशियल सुईट में प्राइवेट एलिवेटर है और 2,164 वर्ग फुट में फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें