फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की रैली में हिंसक प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 10:43 AM IST
बीबीसी/संवादाता
विज्ञापन
हिस्पैनिक लोग प्रदर्शन करते हुए - फोटो : reuters
विज्ञापन
न्यू मैक्सिको में डोनल्ड ट्रंप की रैली के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने जलती हुई टीशर्टें और बोतलें फेंकी हैं। उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुई हैं। पुलिस ने भीड़ पर धुंआ छोड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आल्बुकर्क रैली के दौरान ट्रंप के भाषण में भी रुकावट पैदा की।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार ट्रंप अमरीका-मैक्सिको सीमा पर एक दीवार बनाने के पक्ष में हैं ताकि अवैध तरीके अमरीका आ रहे लोगों को रोका जा सके। अमरीका का न्यू मैक्सिको में सबसे अधिक हिस्पैनिक लोग रहते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आल्बूकर्क कन्वेंशन सेटर के बाहर बैनर उठा रखे थे जिनपर "ट्रंप फ़ासिस्ट हैं" और "हम बहुत सुन चुके" लिखा था। आल्बूकर्क की पुलिस ने अपने ट्वीट्स में कहा कि पुलिस अधिकारियों और उनके घोड़ों पर बोतलें और पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें