वैश्विक बाजार में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं। सात महीने के बाद एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। अमेरिकी बाजार में इस माह से लगातार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
देश के अंदर बढ़ती मांग और जून में फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद विदेशी बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ रही है।
अमेरिकी बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में 71 सेंट की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अक्टूबर के बाद से अब तक बाजार में पहली बार इतना बड़ा फेरबदल देखा गया है।
अमेरिकी बाजार से जुड़े विशेषज्ञ ले बर्न ने बताया कि तेल की खपत और मांग एक अच्छी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है।