सीरिया घटना पर हो रहे चौतरफा विरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को ये कहकर चौंका दिया कि अमेरिका सीरिया पर हमला करने के लिए ताजा मिसाइल हमलों की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें- सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा
सीरिया में हुए रासायनिक हमले के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक सीरिया के एयरबेस पर एक मिसाइल हमले का आदेश दिया था।
पुतिन ने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके शासन को बदनाम करने के लिए नकली कैमिकल अटैक का सहारा लिया गया था।
पुतिन ने ये बातें उस समय कही जब मॉस्को में इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मैटेरेला दौरे पर आए थे और दोनों एक साथ मंच साझा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- नाजुक दौर में अमेरिका औैर रूस के रिश्ते, रूस बोला- सैन्य टकराव सिर्फ ‘एक इंच’ दूर
क्या अमेरिकी सेना सीरिया पर दोबारा हमले कर सकती है? इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।
आधिकारिक क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित बयान की एक प्रति के अनुसार पुतिन ने कहा कि हमारे पास विभिन्न स्रोतों से ये जानकारी मिली है कि ऐसी उत्तेजनाएं (मुझे इसके लिए दूसरा बेहतर शब्द नहीं मिल सकता ) सीरिया के दूसरे हिस्सों में तैयार किए जा रहे हैं जिसमें दमिश्क के दक्षिणी उपनगर भी शामिल हैं। इन जगहों पर वे खुद ऐसी चीजें लगा रहे हैं और इसका आरोप सीरियाई अधिकारियों के सिर पर मढ़ रहे हैं।
हालांकि किन स्रोतों के आधार पर वह ऐसा कह रहे हैं रूसी राष्ट्रपति ने इसका खुलासा नहीं किया।