फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN ने कश्मीर पर स्पष्ट किया रुख, कहा- इस मामले में नहीं करेगा हस्तक्षेप

Thu, 04 Aug 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
कश्मीर पर यूनाइटेड नेशन्स ने रुख स्पष्ट कर लिया है। गुरुवार को यूनाइटेड नेशन्स ने कहा कि कश्मीर, भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है। इस मामले में कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा। बताते चलें कि बुधवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर के मामले में यूएन और अन्य देशों से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। 
विज्ञापन


बीते कुछ समय से पाकिस्तान खुलकर कश्मीर मामले में यूनाइटेड नेशन्स से हस्तक्षेप की मांग करता रहा है। इसके साथ ही वह कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है। लेकिन, यूएन ने पाकिस्तान के कश्मीर कार्ड का पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मुस्लिम लीग नवाज की जीत के बाद नवाज शरीफ ने कहा था कि एक दिन कश्मीर उनके मुल्क का हिस्सा बनेगा। कश्मीर यूनाइटेड नेशन्स का अधूरा एजेंडा है। वह कश्मीरियों को नैतिक और राजनीतिक समर्थन देते रहेंगे। यूएन प्रस्ताव के तहत कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार मिला है और वह इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसे कोई नहीं छीन सकता है। वह कश्मीर के मुद्दे को इंटरनेशनल मंच पर उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज ने कहा कि यूएन कश्मीर में जुल्म को नहीं रोक सकता है तो उसे अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए। हालांकि, यूएन का कहना है कि वह कश्मीर में हालात की निगरानी नहीं कर रहा है। वहीं, यूएन चीफ बान की मून के प्रवक्ता फरहान ने कहा था कि यूनाइटेड नेशन्स कश्मीर की हालत पर नजर रख रहा है। इस पर विवाद हुता उनके मुख्य प्रवक्ता स्टीफन ने सफाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें