फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: सिरफिरे ने चाकू से किया लोगों पर हमला, 1 की मौत, 5 घायल

Thu, 04 Aug 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हमला बुधवार को रसेल स्कवायर में हुआ। यह इलाका ब्रिटिश संग्रहालय के नजदीक है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि रसल स्क्वेयर इलाके में एक पुरूष चाकू से लोगों पर हमला कर रहा है और उसने कई लोगों को घायल कर दिया है। पुलिस ने कहा कि इसे आतंकवादी हमले होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद छह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इनमें से एक महिला की बाद में मौत हो गई। घायल लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं है। इस मामले में लंदन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें