न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमलों से पिछले सप्ताह यमन में 42 नागरिकों की मौत हो गई थी।
#UPDATE Saudi-led coalition airstrikes have killed 42 civilians in Yemen over the past week, including children: UN https://t.co/xULdSyjwpZ pic.twitter.com/5nTI1IEnF6
— AFP news agency (@AFP) August 25, 2017
इस मामले में प्रवक्ता लुज थॉसेल्स ने जेनेवा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 17 अगस्त से 24 अगस्त तक में सऊदी गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए 42 नागरिकों समेत 58 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ेंः- सीरिया: ISIS पर अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों में 42 नागरिकों की मौत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बुधवार को कई हड़तालों की गिनती की, जिसमें साना गवर्नमेंट होटल पर हुए हमले में 33 लोग मारे गए थे। इसके अलावा वहां एक अलग हमला हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे।
गौरतलब है कि यमन सरकार को सऊदी अरब तथा सहयोगी देशों का समर्थन प्राप्त है। विद्रोही समूह हाउती तथा यमन की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच संघर्ष चल रहा है। इन विद्रोहियों का उत्तरी यमन तथा सना पर नियंत्रण है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यमन में मार्च 2015 से लेकर अब तक हवाई हमले में कई हजार लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में 8 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जबकि लगभग 45 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।