फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की करेगा 38 हजार बंदियों को रिहा

Thu, 18 Aug 2016 01:55 AM IST
एजेंसी, अंकारा
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
तुर्की सरकार ने एक आदेश में कहा गया कि वह 38 हजार कैदियों को जेल से रिहा करेगा। बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करने के पीछे उद्देश्य जेल में जगह खाली करवाना है जिससे तुर्की सरकार तख्ता पलट की कोशिश में शामिल षड्यंत्रकारियों को जेल में डाल सके। 
विज्ञापन


सरकार ने यह आदेश तुर्की में हुए नाकाम तख्तापलट की कोशिश के बाद देश में तीन महीने के लिये लागू आपात काल के दौरान दिया। इस आदेश के मुताबिक जिन कैदियों की दो साल या उससे कम सजा बाकी हैं उन्हें रिहा कर दिया जाएगा साथ ही जिन लोगों ने अपनी कुल सजा की आधी सजा काट ली है उन्हें पैरोल पर छोड़ा जायेगा। लेकिन कुछ जघन्य अपराध जैसे हत्या, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, आतंकवाद या देश द्रोह के आरोप में सजा काट रहे अपराधियों को लेकर कोई रियायत नही बरती गई हैं। तुर्की के कानून मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा कि रिहाई में इन पैमानों को लागू करने के बाद करीब 38 हजार कैदियों की रिहाई होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की सजा माफी नही है बल्कि कैदियों को सशर्त रिहा किया जा रहा हैं। गौरतलब है कि तुर्की में पिछले दिनों देश में तख्ता पलट की नाकाम कोशिश में 270 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद वहां 38 हजार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें