दक्षिण-पूर्वी तुर्की में एक पुलिस स्टेशन के करीब हुए कार बम विस्फोट में आठ तुर्की सैनिकों की मौत हो गई है। कई सैनिकों और आम नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। सरकारी मीडिया ने इस कार बम विस्फोट के लिए कुर्द चरमपंथी संगठन ''पीकेके'' पर आरोप लगाए हैं।
यह कार बम विस्फोट ईरान और इराक की सीमा के साथ लगते तुर्की के सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है।इस क्षेत्र में काफी समय से पीकेके के चरमपंथियों का कब्जा है। इस क्षेत्र में पिछले साल संघर्षविराम के ख़त्म होने के बाद से हिंसा के मामले बढ़ गए हैं।