फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नहीं रहे तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन; श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी; देखें सुर्खियां

Mon, 16 Dec 2024 07:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

मौसिकी की दुनिया में जिनके तबले की थाप एक अलहदा पहचान रखती है, वो उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उस्ताद जाकिर हुसैन को रविवार रात को अमेरिका के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। उस्ताद जाकिर हुसैन उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे। तबले की तालीम उन्होंने पिता से ही ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन की शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। जहां सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत करने वाले हैं। एक तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ दमघोंटू प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाले को स्क्रैप के लिए भेज दिया जाता है। मगर दक्षिण-पश्चिमी जिले के सागरपुर थाने के सामने पिट में खड़ी वसंत विहार की दर्दनाक वारदात में इस्तेमाल की गई बस नंबर 0149 आज भी पुलिस अधिकारी, कर्मी, पीड़िता से जुड़े लोग और स्थानीय लोगों को दर्दनाक जख्म को कुरेद रही है। दिल्ली पुलिस की भारी लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। निर्भया कांड केस खत्म होने व दोषियों को सजा होने के बावजूद से बस पिट में खड़ी है। केस से जुड़े किसी पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों को याद नहीं आया कि केस खत्म होने के बाद वाहन, ड्रग्स व शराब आदि चीजों को नष्ट कर दिया जाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

नहीं रहे तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन

उस्ताद जाकिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
मौसिकी की दुनिया में जिनके तबले की थाप एक अलहदा पहचान रखती है, वो उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे। 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उस्ताद जाकिर हुसैन को रविवार रात को अमेरिका के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। उस्ताद जाकिर हुसैन उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे। तबले की तालीम उन्होंने पिता से ही ली थी। उस्ताद जाकिर हुसैन की शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया। यानी तकरीबन 62 साल तक उनका और तबले का साथ नहीं छूटा। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते। पद्म विभूषण से भी नवाजे गए। तबले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में उनका अहम योगदान रहा। पढ़े पूरी खबर...

आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके

पीएम नरेंद्र मोदी और अनुरा कुमारा दिसानायके - फोटो : एएनआई
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। जहां सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत करने वाले हैं। पढ़े पूरी खबर...

भारत की बेहद खराब शुरुआत, छह पर गिरा दूसरा विकेट

स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए हैं। पढ़े पूरी खबर...

निर्भया कांड के 12 साल: दोषियों को फांसी, पर आज भी थाने के सामने खड़ी मनहूस बस

इसी बस में हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

दमघोंटू प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाले को स्क्रैप के लिए भेज दिया जाता है। मगर दक्षिण-पश्चिमी जिले के सागरपुर थाने के सामने पिट में खड़ी वसंत विहार की दर्दनाक वारदात में इस्तेमाल की गई बस नंबर 0149 आज भी पुलिस अधिकारी, कर्मी, पीड़िता से जुड़े लोग और स्थानीय लोगों को दर्दनाक जख्म को कुरेद रही है। दिल्ली पुलिस की भारी लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। निर्भया कांड केस खत्म होने व दोषियों को सजा होने के बावजूद से बस पिट में खड़ी है। केस से जुड़े किसी पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों को याद नहीं आया कि केस खत्म होने के बाद वाहन, ड्रग्स व शराब आदि चीजों को नष्ट कर दिया जाता है। पढ़े पूरी खबर...

इस्राइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में आबादी दोगुना करने की योजना को दी मंजूरी

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
बढ़ते जंग की स्थिति के बीच इस्राइली कैबिनेट का बड़ा फैसला सामने आया है। जहां रविवार को कैबिनेट ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की योजना को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य गोलान हाइट्स में बसने वालों की आबादी को दोगुना करना है। वर्तमान में गोलान हाइट्स के इस्राइल-नियंत्रित हिस्से में करीब 50,000 लोग रहते हैं, जिनमें यहूदी और ड्रूज़ समुदाय के लोग शामिल हैं। पढ़े पूरी खबर...

Weather: पंजाब-हरियाणा से ओडिशा तक भीषण ठंड

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में ताजा बर्फबारी के बाद पेड़ों और सड़क पर बिछी सफेद चादर। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि से प्रचंड शीतलहर से मामूली राहत मिली है, लेकिन मैदानी इलाकों में भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब, हरियाणा और यहां तक ओडिशा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां के ओडिशा के मयूरभंज जिले के रामतिर्थ में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिन और मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। पढ़े पूरी खबर...

South Korea: द. कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति युन को पुलिस का समन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू किए जाने के कारण महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए गए युन सूक येओल को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि, वे पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए। पढ़े पूरी खबर...

Bangladesh: शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला

मोहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर एक और तीखा हमला बोला। हसीना ने यूनुस पर आरोप लगाया कि वह एक 'अलोकतांत्रिक समूह' का नेतृत्व कर रहे हैं, जो लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। पढ़े पूरी खबर..

Karnataka Suicide: पत्नी से प्रताड़ित कॉन्स्टेबल ने दी जान

हेड कांस्टेबल थिप्पन्ना अलुगुर - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक में आईटी पेशेवर अतुल सुभाष की आत्महत्या जैसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के हुलीमावु पुलिस स्टेशन के 33 वर्षीय हेड कांस्टेबल थिप्पन्ना अलुगुर ने बीते शुक्रवार देर रात बायप्पनहल्ली में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। कन्नड़ में लिखे एक पेज के सुसाइड नोट में थिप्पन्ना ने पत्नी पार्वती और ससुर यमुनप्पा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

NMC: अब अतिरिक्त शिक्षा लेने पर डॉक्टरों को लेना होगा एक्यू प्रमाणपत्र

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने सभी पंजीकृत डॉक्टरों को जारी आदेश में कहा है कि सर्जरी, बाल चिकित्सा, स्त्री रोग या फिर त्वचा विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित कोई खास डिप्लोमा करते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण और परीक्षाओं की आवश्यकता होती है। इसे पूरा करने के बाद एक्यू प्रमाण पत्र लेना सभी के लिए अनिवार्य है। इसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान शिक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें