पाकिस्तान में 5.5 की तीव्रता से भूकंप आने की खबर है। हालांकि इस भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है की भूकंप के इस झटके ने पाकिस्तान की राजधानी को हिला कर रख दिया।
भूकंप के कुछ झटके उत्तरी पंजाब में भी महसूस किए गए है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इस भूंकप का केंद्र 43.4 किलोमीटर की गहराई पर स्वात घाटी से 117 किमी उत्तर पश्चिम प्रांत वाले इलाके में बताया गया।
लेकिन पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) केपी ने पेशावर से बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.5 थी और इसका केंद्र हिंदू कुश पहाड़ों में था। उन्होंने बताया कि इस भूकंप से अभी तक जीवन या संपत्ति के किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।