फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक और चीन सीमा पर परमाणु हथियारों से लैस राफेल विमान तैनात कर सकता है भारत

Fri, 30 Sep 2016 09:40 PM IST
एजेंसी, बीजिंग 
विज्ञापन
रॉफेल फाइटर - फोटो : Reuters
विज्ञापन
चीन को आशंका है कि भारत हाल ही में फ्रांस से खरीदे गए 36 लड़ाकू विमान को पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात कर सकता है। ये विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। चीन का मानना है कि भारत ऐसा अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए कर सकता है। शेनहेन टीवी के हवाले से सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत पाकिस्तान और चीन के साथ विवादित सीमा पर राफेल की तैनाती कर सकता है।
विज्ञापन


अखबार ने लिखा है कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआर) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में चिंता जताई गई है कि एशिया क्षेत्र में हथियारों के आयात बढ़ने का मुख्य कारण मध्य-पूर्व में सुरक्षा वातावरण का अस्थिर होना है।

ऐसे में राफेल विमान की खरीद से भारत की परमाणु क्षमता में भारी इजाफा हुआ है। साउथ एशिया स्टडी के निदेशक झाओ गनचेंग के अनुसार भारत फ्रांस से राफेल की तकनीक भी खरीदना चाहता था, लेकिन फ्रांस ने इसे अस्वीकार कर दिया। झाओ के मुताबिक राफेल सौदे से पहले भारत अमेरिका निर्मित एफ-16एस के सौदे पर विचार कर रहा था। अंत में उसने राफेल सौदा किया, क्योंकि वह सस्ता है। साथ ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें