पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक प्राइवेट स्कूल में दो हथियारबंद लोगों ने घुसने की कोशिश की और इस दौरान दोनों ने फायरिंग शुरु कर दी। गोलीबारी में स्कूल के एक गार्ड घायल हो गया।
एक्सप्रेस न्यूज की खबर के अनुसार, दो सशस्त्र लोगों द्वारा बहावलनगर के हरुनाबाद इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दाखिल होने की कोशिश किए जाने के बाद डर और घबराहट फैल गई।'
खबरों के अनुसार, स्कूल में दाखिल होने की कोशिश के दौरान दोनों लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। हालांकि भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया और बंदुकधारी वहां से फरार हो गए। सभी छात्रों को स्कूल से सुरक्षित निकाला गया।
Two armed men open fire after entering a private school in Bahawalnagar area of Punjab(Pakistan): Pak media
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016